फाल्ट ठीक करने के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो वायरल
हरदोई, जून 5 -- पिहानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बिजली उपकेंद्र पिहानी का बताया जा रहा है। इसमें बिजली की फाल्ट ठीक करने के बदले रुपये मांगने की बात सामने आई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। वायरल वीडियो दो मिनट 49 सेकेंड का है। इसमें एक व्यक्ति घर पर बिजली न आने की शिकायत करते हुए फाल्ट ठीक करने की मांग कुर्सी पर बैठे व्यक्ति से कर रहा है। इस पर कुर्सी पर बैठा व्यक्ति फाल्ट सही करने के लिए कुछ खर्चा पानी की मांग कर रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति जब कहता है कि घर में बिजली नहीं आ रही है, जबकि मेरा बिल भी पूरा जमा है तो सामने वाला व्यक्ति कहता है कि साढ़े नौ बज रहे हैं। बिजली सही कर देंगे पर कुछ खर्चा पानी दे देना। कितने देने हैं पूछने पर सामने वाला कहता है कि 150 दे देना। एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.