सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के विन्दवन गांव में गुरुवार की शाम शार्ट सर्किट के बाद ग्यारह बिजली आपूर्ति का तार टूट कर गिर गया था। शुक्रवार को दोपहर फाल्ट ठीक करने के दौरान प्राइवेट लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फ्यूज बांधने के दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। लाइन मैन को उपचार के लिए बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोतिगरपुर पावर हाउस ढेमा स्थित उपकेंद्र से संचालित सरैया फीडर पर गुरुवार की शाम शॉर्ट सर्किट होने से 11 हजार का तार टूट कर गिर गया था। शुक्रवार को इस फाल्ट को ठीक किया जा रहा था। फाल्ट ठीक करने वालों में मलिकपुर बखरा गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन राकेश (48) पुत्र राम मिलन भी शामिल था। बताया जाता है कि तार खिंचे जाने के बाद राकेश प्यूज बांधने के लिए जैसे ही ट्रा...