कन्नौज, अप्रैल 9 -- हाई वोल्ट लाइन का फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। तेज झटका लगने से वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। किस्तियापुर निवासी शेर सिंह (50) ताहपुर बिजली उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को बारिश और तेज हवा के कारण भवानीसराय गांव के पास लाइन में फाल्ट आ गया था। शेर सिंह शटडाउन लेकर फाल्ट दुरुस्त करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। वह खंभे पर चढ़कर जंफर ठीक कर रहे थे। तभी अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गए और संतुलन बिगड़ने से खंभे से नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और उन्हें पास के अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.