अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा, संवाददाता। आपूर्ति सुधार की कवायद के बीच बिजली विभाग का 15 मार्च तक अनुरक्षण माह चल रहा है। इसमें लाइनों, खंभे और ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस संबंधी कार्यों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। लाइन जोड़ते समय लाइनमैन मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वहीं शटडाउन के दौरान भी दस्ताने और इंसुलेटर का इस्तेमाल करना होगा। बिजली कर्मियों खासकर लाइनमैनों को करंट लगने से बचाव के लिए विभागीय एडवाइजरी में सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता वीडी यादव ने बताया कि लाइन स्टाफ को पिछले हादसे और उनकी वजह की जानकारी देते हुए लाइन पर छोटे-छोटे कार्य करते समय भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एलटी व एचटी लाइन पर कार्य करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की ला...