फाल्ट खोजने में बीत गई रात, पचासों गांव अंधेरे में
गोंडा, मई 14 -- गोण्डा। जेल रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र से संचालित खरगूचांदपुर फीडर में बुधवार दोपहर आई आंधी के बाद बड़ा फाल्ट हो गया। इसके बाद क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली कर्मियों ने देर रात तक फाल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी खराबी का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। खरगूचांदपुर फीडर से जुड़े गांवों में अक्सर बिजली की समस्या बनी रहती है। हल्की हवा या बारिश होते ही आपूर्ति बाधित हो जाती है और कई-कई घंटों तक बिजली नहीं आती। यह भी पढ़ें- मनसाही में 20 घंटे से बिजली बाधित बुधवार को भी आंधी के बाद अचानक सप्लाई बंद हो गई, जिससे घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। गर्मी और उमस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.