रामपुर, जनवरी 21 -- नगर के पुरानी तहसील मार्ग पर फाल्ट होने के कारण में चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते उपभोक्ताओं को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में फाल्ट ठीक होने के कारण आपूर्ति सुचारू हो सकी। मंगलवार को सवेरे साढ़े ग्यारह बजे पुरानी तहसील मार्ग पर विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे पुरानी तहसील रोड समेत मौहल्ला शीरी मियां में काफी देर तक आपूर्ति सुचारू न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया तथा बिजली घर फोन के माध्यम से विरोध जताया। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली घर शिकायत दर्ज कराने के लगभग चार घंटे के पश्चात जाकर आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि फाल्ट होने के कारण पुरानी तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.