फाल्ट और शटडाउन के चलते घंटों गुल रही बिजली
बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। भीषण गर्मी के बीच बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। रविवार को शट डाउन व ब्रेक डाउन के नाम पर दर्जनों मोहल्लों में घंटों बिजली कटौती हुई। दरअसल, बड़ौत शहर के फ़ीडर नम्बर चार के केबल बक्शे में धमाके के साथ फाल्ट आ गया। इससे जुड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चौपट हो गई। रात्रि 11 बजे तक ज्यादातर हिस्से की विद्युत आपूर्ति ठप थी। इसके बाद भी लाइनों में फाल्ट, ट्रिप और शटडाउन के फेर में बहुत से हिस्से की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। गर्मी के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर कारपोरेशन के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में लगे रहे, लेकिन उपभोक्ताओं को दो से तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच बार-बार ट्रिपिंग ने किया परेशान शहर में बढ़ती बिजली कटौती से पानी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.