बुलंदशहर, जून 2 -- जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो गई है। तकनीकी खराबी, बार-बार हो रहे फाल्ट और लगातार ट्रिपिंग के चलते जिले में गहरा बिजली संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच अघोषित बिजली कटौती ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक के उपभोक्ताओं को रुला दिया है। ओवरलोडिंग के कारण जगह-जगह बिजली उपकरण फुंक रहे हैं, जिससे लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। दिनभर होने वाली ट्रिपिंग के चलते इस उमस भरी गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर और कूलरों का लोड अचानक बढ़ गया है, जिसका सीधा असर बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे पर पड़ रहा है। अधिक लोड के चलते कहीं केबिल बक्शा (जंक्शन बॉक्स) जल रहा है तो कहीं सब-स्टेशनों पर लगी रिले खराब हो रही है। ट्रांसफार्मरों पर...