कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। हालत यह है कि पल-पल होने वाले फाल्टों से घंटों बिजली कटौती की जाती है, जिससे इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली व्यवस्था चरमराती जा रही है। ओवर लोड के चलते फाल्टों की संख्या में इजाफा हुआ है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पल-पल पर हो रहे फाल्टों से घंटों बिजली कटौती की जा रही है, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। दिन की बात दूर रात में भी कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। घंटों बिजली न आने से लोगों को रात भी जागकर काटनी पड़ जाती हैं। लोगों ने कई दिनों से चल रही बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। बिजली विभाग की हालत यह है कि अभी तक किस...