बागपत, मई 27 -- बड़ौत। घंटों-घंटों की विद्युत कटौती, फाल्टों की झड़ी से विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। ओवरलोडिंग ट्रांसफार्मर, लाइनों में ब्रेकडाउन ने उपभोक्ताओं को बेहाल करके रखा हुआ है। जनपद में बेपटरी हो चुकी विद्युत आपूर्ति के सम्बंध में क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। 33 केवी लाइन अब रोजाना ब्रेकडाउन हो रही है। कभी दो घन्टे के लिए, कभी 3 घन्टे के लिए सभी फ़ीडर बन्द हो जाते है। इस भीषण गर्मी में लोगों के पास बचने का बिजली ही सहारा है, लेकिन बत्ती गुल होने के बाद सभी की जैसे फजीहत सी हो रही है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट: ओवरलोडिंग से फुंक रहे केबिल बक्से, बढ़े फाल्ट, उपभोक्ता परेशान आसमान से बरस रही आग के कारण लोगों के घरों की छतें, फर्श तप रहे हैं। ऊपर...