विकासनगर, फरवरी 26 -- श्री खाटू श्याम धाम सेलाकुई में चल रहे फाल्गुन मेले के दूसरे दिन गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास का संगम देखने को मिला। इस दौरान बाबा श्याम के दरबार में फूलों की होली खेली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। देशराज सोनियाल, डॉ. राधिका सिंह, कपिल कठेरिया, शिवम गोयल, हिमानी कौशल और विजेंद्र उपाध्याय ने श्याम भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रेम और सौहार्द के साथ फूलों की होली खेली। भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर बाबा श्याम के जयकारों के बीच उत्सव का आनंद लिया। धाम समिति के अध्यक्ष गया दत्त शुक्ला, मुकुल शर्मा, संजीव गुप्ता, विनोद कश्यप, भागमल बंसल और राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.