बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर गंगा भागीरथ घाट व कश्यप घाट पर हजारों श्रदालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ कमाया। हर हर महादेव हर हर गंगे की चारों ओर गूंजते रहे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन भजन-कीर्तन किया। महिलाओ ने गंगा मैया से मन्नत पूर्ण करने की कामनाऐ प्रसाद ग्रहण किया और बच्चो के लिए मीना बजार से जरूरत मंद सामान खरीदारी की गई। गंगा स्नान को कासगंज, एटा, अलीगढ़, सिकंदराऊ, फिरोजाबाद, हाथरस, भरतपुर, जयपुर, मैनपुरी, मथुरा, ग्वालियर, मुरैना आदि जगहों से लोग पहुंचे। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.