आगरा, फरवरी 17 -- फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा घाटों पर स्नान किया है। पुरोहितों ने यजमानों को सोरों की हरिपदी गंगा पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान क्रिया कराई। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने पूर्वजों के निमित्त ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान भी किया। मंगलवार की सुबह से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, मथुरा के साथ ही आस-पास के जनपदों से लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। राजस्थान व मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान क्रिया करने पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों ने यजमानों को उनके देवताओं की शांति के लिए पिंडदान क्रिया कराई। श्रद्धालुओं ने अपने देवताओं को गंगा स्नान कराने के बाद ब्राह्मणों के लिए भोजन व दान किया। हरिपदी गंगा व घाटों पर दोपहर बाद तक धार्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.