शामली, फरवरी 28 -- देर रात्रि शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित सती मंदिर में फाल्गुल एकादशी के अवसर पर फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर के भजन गायकों ने बाबा श्याम के सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। शुक्रवार देर रात्रि शहर के श्री श्याम मंदिर सती वाला में ओम श्री बाबा श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा फाल्गुल एकादशी के अवसर पर फाल्गुन महोत्सव धूमधाम एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान बाहर से आये भजन गायक अनुराग मित्तल भिवानी, गौरव दिल्ली ने बाबा के सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। वही देर रात बाबा श्याम की महाआरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। बाद में प्रसाद भी वितरित किया गया। नमन गोयल, और नमन कुच्छल ने बाबा का श्रृंगार किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन जिंदल, विका...