गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस भव्य होलिकोत्सव के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचारक रमेश जी रहे। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति पूनम टंडन ने की। उत्सव के दौरान भजन सम्राट एवं लोक गायक आर्यन बाबू ने अपनी खूबसूरत आवाज और रंगों की बौछार से सभी का मन भीग उठा। बर्डघाट रामलीला मैदान में आयोजित इस भव्य उत्सव के दौरान हजारों स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता बंधुओं ने आर्यन बाबू के गीतों पर फाल्गुन महोत्सव और होली गीतों की प्रस्तुति से आनंद बरसाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम फूलों और फिर गुलाल एवं रंगों से होली खेली गई। स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गीतों का आनंद लिया। ...