शाहजहांपुर, मार्च 8 -- चित्रा टॉकीज परिसर में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से "फाल्गुन महोत्सव 2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फूलों की होली खेली और लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की झांकियों, स्कूली बच्चों के नृत्य और फूलों की होली ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कलाकार सुप्रीत मौर्य और सोनम मिश्रा ने भजन व होली गीत प्रस्तुत किए। हास्य कवि अजीत शुक्ला और दिनेश रस्तोगी ने काव्य पाठ से लोगों का मनोरंजन किया। मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ. दीपा दीक्षित, आरएमएल की चेयरमैन वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी और भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बुके भेंट कर किया। इस दौरान महास...