आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में रविवार की शाम श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल की ओर से आयोजित तृतीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग खाटू वाले श्याम सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी का दर्शन कर निहाल हो उठे। कोलकाता से आए गायक कलाकार लव अग्रवाल ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुरुआत बाबा की ज्योति जलाकर हुई। कोलकाता से आए गायक कलाकार लव अग्रवाल ने एक के बाद एक भजन खाटू वाले श्याम की चरणों में अर्पित कर उनके भक्तों में ऊर्जा का संचार कर दिया। पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा और हर कोई अपने स्थान से उठकर होली के रंग में सराबोर होने को आतुर दिखा। इस अवसर पर हर्षित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, अमित गोयल, अनूप अग्रवाल, परितोष रूंगटा, ओमप्रकाश अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.