मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। नगर के रैदानी कालोनी स्थित साईं आंचल मंदिर पर फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन किए गए। रविवार की सुबह बाबा के अनुष्ठान के पश्चात साईं बाबा की पालकी संग झांकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का चंडीगढ़ से आए महामण्डलेश्वर सोनाक्षी नंद गिरी एवं केशव महराज ने नेतृत्व किया। पालकी यात्रा पंचमुखी महादेव, वासलीगंज, खजांची चौराहा, घंटाघर, शहर कोतवाली, बसनई बाजार, त्रिमोहानी, पक्काघाट, तिवरानी टोला, सुंदर घाट, वासलीगंज, संकट मोचन, रामबाग होते हुए वापस साई आंचल मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान डीजे, बैंड, ढोल ताशा, बीन पार्टी, हाथी, ऊंट के साथ उत्साह से भरे जयकारा लगाते चल रही भक्तो की टोली ने यात्रा को साईं मय बना दिया। इसके बाद भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने अपने भजन गीतों एवं नृत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.