गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को श्री श्याम मंदिर से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। 1500 से अधिक भक्तों ने हाथों में निशान थामे कतारबद्ध होकर यात्रा में हिस्सा लिया। लाल-पीले परिधानों में सजी महिलाएं, गुलाबी-पीले वस्त्रों में पुरुष व बच्चे श्याम बाबा के जयकारे लगाते भक्ति रस में सराबोर दिखे। इस दौरान फाल्गुन आयो रे, मस्ती छायो रे. जैसे भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। यात्रा में वाहनों पर भगवान शिव व संकट मोचन हनुमान का आकर्षक दरबार सजाया गया था। श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभा यात्रा तिरंगा चौक, बड़ा चौक व गांधी चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने निशान अर्पित किए। सुरक्षा की दृष्टि से निशान शोभा यात्रा में पुलिस के जवान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.