लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- शनिवार को श्याम फाल्गुन महोत्सव पर कस्बे के खाटू श्याम मंदिर से निशान यात्रा निकली। आकर्षक झांकियों और बैंड बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर से निकली यात्रा सिंगाही रोड, पलिया रोड व मुख्य चौराहे होकर वापस मंदिर पहुंची। रास्ते में इस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। आयोजकों ने बताया कि रविवार को श्री श्याम संकीर्तन और भंडारा होगा। यात्रा में पिंकू शुक्ला, हिमांशु, अनिल मौर्य, आशीष, राहुल, नंदलाल, मोनू दीक्षित, अशोक तिवारी, पिंटू कनौजिया, आशीष कनौजिया व प्रदीप गुप्ता आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...