मोतिहारी, फरवरी 27 -- चकिया। चकिया श्याम परिवार द्वारा शुक्रवार को चौथा श्याम फाल्गुन महोत्सव भक्ति से ओत-प्रोत माहौल में मनाया गया। भव्य ध्वजा निशान शोभायात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा ने स्थानीय धर्मशाला परिसर से निकल कर शहर के सभी मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू बाबा श्याम के रंग में रंगे दिखाई दिए। निशान यात्रा के दौरान जमकर श्री श्याम के जयकारे लगे। लोगों ने शहर में जगह-जगह फूल बरसा निशान यात्रा का स्वागत किया।सारे धार्मिक अनुष्ठान पं ओमप्रकाश शर्मा द्वारा संपन्न कराए गए। आयोजकों के अनुसार इस बार 1500 से ज्यादा निशान यात्री यात्रा में शामिल हुए ।इस मौके पर श्याम परिवार की तरफ से महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.शुक्रवार संध्या ज्योत-भजन तथा महाप्रसाद का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.