बरेली, फरवरी 28 -- फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमल एकादशी पर श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर को कोलकाता, बेंगलुरू से मंगाए फूलों से सजाया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि आमल एकादशी को श्याम भक्त बाबा श्याम का फाल्गुन महोत्सव के रूप में मनाते हैं। मंदिर परिसर से शुरू हुई निशान यात्रा विकास भवन होते हुए रामपुर बाग, जैन मंदिर, काली मंदिर होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर विश्राम ली। शाम को हुई भजन संध्या में गायकों ने अपने सुरों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। भजन संध्या के बाद खीर, फलों का प्रसाद वितरित किया गया। पार्षद राजेश अग्रवाल संजय आयलानी, अशोक सक्सेना, अंकुर अग्रवाल राजेश कुमार, सविता और कुलदीप गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.