बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच, टीम। जिले भर में शुक्रवार को फाल्गुन महोत्सव को लेकर निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु श्याम प्रभू का जयकारा लगाते हुए नानपारा के लिए रवाना हुए। यात्रा में सजा श्याम प्रभू का दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मटेरा कस्बे से नानपारा श्याम मंदिर के लिए शुक्रवार को अग्रवाल अतिथि भवन से पदयात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्र पहने रंग बिरंगी ध्वजा के साथ महिलाओं बच्चों व पुरुषों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए नानपारा को गए। पिकअप पर सजा श्याम दरबार की झांकी की आकर्षण का केन्द्र रही। मटेरा चौराहा पर श्याम भक्तों का मोनू जिंदल ने स्वागत किया। भवनियापुर विश्राम स्थल पर श्रद्धालुओं जलपान, फलाहार कराया गया। नानपारा टोल प्लाजा पर भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.