बुलंदशहर, मार्च 2 -- फाल्गुन पूर्णिमा पर सोमवार को दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विभिन्न संस्कार कराकर गरीब व साधु-संतों को भोजन कराकर दक्षिणा दी। छोटी काशी में फाल्गुन पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर डेरा डाल लिया था। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त होते ही घंटे घड़ियालों की ध्वनि के बीच नगर के बाबा मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट पर ॐ नमः शिवाय, हर-हर गंगे के जय घोष के साथ गंगा स्नान का सिलसिला शुरू जो सांय काल तक अनवरत चलता रहा। गंगा स्नान के बाद परिवार सहित आए श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से हवन, यगोपवित, बच्चों के मुंडन आदि संस्कार कराए। मनौतियां पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण कथा का श्रवण कर गरीबों को भ...