नई दिल्ली, मार्च 2 -- फाल्गुन पूर्णिमा हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। यह दिन होलिका दहन और होली का प्रतीक है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह लक्ष्मी-नारायण पूजा और सत्यनारायण व्रत का भी प्रमुख दिन है। इस दिन व्रत रखने और कथा सुनने से सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन की हर बाधा दूर होती है। 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च को यानी आज है। आइए इस दिन की व्रत कथा और महत्व को विस्तार से जानते हैं।फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व फाल्गुन पूर्णिमा हिंदू वर्ष का अंतिम दिन माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और वंश वृद्धि होती है। निःसंतान दंपत्ति को संतान सुख मिलता है। यह तिथि समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी के प्रकट होने की भी है। इसलिए इसे सुख-समृद...