लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। राजाजीपुरम के बालाजी मंदिर से श्री श्याम सतरंगी फाल्गुन निशान यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। श्री श्याम परिवार इंडिया, राधा रसोई सेवा संस्थान और श्री श्याम कृपा सेवा परिवार की ओर से सुबह यात्रा की शुरुआत हुई। बाबा श्याम के गीतों के बीच श्याम भक्त बैंड बाजे की धुन पर नाचते झूमते निकले। कई जगह यात्रा का स्वागत भी हुआ। यात्रा बाली जी मंदिर तालकटोरा रोड से सी ब्लॉक राजाजीपुरम राजीपुरम टेंपो स्टैंड, श्री शिव गायत्री निकट मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, राजाजीपुरम श्याम मंदिर होते हुए लखनऊ श्याम बाबा को अर्पण की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.