उन्नाव, फरवरी 26 -- परियर। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जानकीकुंड से पारंपरिक चौदह कोसी पैदल परिक्रमा का शुभारम्भ हुआ। हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाओं के जत्थे, हाथों में बांस की छड़ी लिए माता जानकी और बाबा बलखंडेश्वर महादेव के जयकारों के साथ परिक्रमा पथ पर अग्रसर हुए। तीन दिनों तक चलने वाली यह पावन यात्रा बिठूर तीर्थ में संपन्न होती है। जानकीकुंड आश्रम के पुजारी बड़कऊ दीक्षित और अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मान्यता के अनुसार फाल्गुन माह की दशमी को जानकीकुंड से आरम्भ होकर बिठूर होते हुए बड़े हनुमान मंदिर तक चौदह कोसी परिक्रमा पैदल पूर्ण की जाती है। इसके उपरांत श्रद्धालु बिठूर के ब्रह्मवर्त खूंटी पर दीप प्रज्वलित कर गंगा जी से जल लेकर अपने घरों को प्रस्थान करते हैं। परिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.