गिरडीह, मार्च 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। तीर्थरक्षक अधिष्ठायक देव भोमिया बाबा की कर्णप्रिय भक्ति भजन व तीर्थयात्रियों की चहलकदमी से सम्मेदशिखर मधुबन गुलजार हो रहा है। बाबा के जयकारे से गुंजयमान वातावरण से होली महोत्सव में चार चांद लग रहा है। मधुबन में आयोजित चार दिवसीय भव्य होली महोत्सव में भक्ति की बयार बह रही है। फाल्गुन चौदस पर भोमिया बाबा की भव्य पूजा व श्रृंगार श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। होली महोत्सव पर भव्य साज सज्जा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बताया जाता है कि फाल्गुन चौदस पर भोमिया बाबा के दरबार में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजन किया गया है। पूजा आरती व विविध धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने विभिन्न राज्यों से जैन अनुआइयों का जुटान हो रहा है। भक्ति भावना भोमिया बाबा के दरबार में कर्णप्रिय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.