दुमका, फरवरी 4 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के अवसर पर मंगलवार को बांका जिला से आये भक्तों के द्वारा बासुकीनाथ स्थित संस्कार मंडप, क्यू कांप्लेक्स व समीप के धर्मशाला में भक्तों के द्वारा कुल 670 अष्टजाम का धुमधाम से आयोजन किया गया। बासुकीनाथ मंदिर के पंडा-पुरोहितों ने बताया कि बांका जिला के बलिया महरा, कटेली, खावा, नकटी, सिलजोर सहित आस पास के क्षेत्र से आये भक्तों ने यह आयोजन किया। जिसमें आयोजक भक्तों के अलावे बांका, भागलपुर, जमुई, गोड्डा एवं मुंगेर से आये उनके सगे संबंधियों सहित करीब सात हजार से अधिक भक्तों ने विधि विधान पूर्वक 24 घंटे का विशेष पूजन किया। इसका बुधवार को समापन होगा। वहीं दुसरी और इस विशिष्ट तिथि पर बासुकीनाथ मंदिर में देर शाम तक मंदिर में पूजा अर्चना करने को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही।...