कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार निज संवाददाता। फाल्गुन आते ही श्याम प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है। श्याम भक्ति में मग्न हैं। फाल्गुनी एकादशी संस्था द्वारा 81 निशान के साथ गामी टोला से शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभायात्रा अरगरा चौक स्थित खाटू श्याम मंदिर में संपन्न हुई। सभी निशान बाबा को अर्पित किए गए। शोभायात्रा में विशाल कटारुका, दिनेश सराफ अशोक काबरा, पंकज तोला, डॉ सुमित काबरा, नीलू भोपालका, राखी अग्रवाल, पायल काबरा, सीमा अग्रवाल, शीला काबरा,पीहू अग्रवाल आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...