शाहजहांपुर, मार्च 1 -- होली के उल्लास भरे माहौल के बीच फाल्गुन एकादशी पर शहर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर, श्याम चौक, बरेली मोड़ में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर "जय श्री श्याम" के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक पुष्पमालाओं और विद्युत झालरों से सजाया गया। बाबा का विशेष श्रृंगार दिल्ली और कोलकाता से मंगाए गए पुष्पों से किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम 7 बजे श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुरादाबाद से पधारीं भजन गायिका शालू गुप्ता ने "मन ही मन स्वीकार कर बैठे हैं.", "राम रटले सिया राम रटले." और "वो बुला रहा कैसे रोक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.