लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- फाल्गुन उत्सव पर शुक्रवार को कस्बे में खाटू श्याम की निशान यात्रा में भक्त झूमकर नाचे। खाटू श्याम मंदिर से निकली इस यात्रा में श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते और जयश्री श्याम के जयकारे लगाते निकले। निशान यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। फाल्गुन उत्सव पर निकली निशान यात्रा टायर चौराहा, बगिया मोहल्ला और स्टेशन चौराहा होते हुए गोला मिल रास्ते से वापस खाटू श्याम मंदिर पहुंची। वहां आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे श्याम भजनों पर पुरुष और महिला श्रद्धालु झूमकर नाचे। श्याम मित्र मंडल के मनोज जिंदल ने बताया कि रात आठ बजे से प्रसिद्ध भजन गायक शिवम शर्मा भजन सुनाएंगे। खाटू श्याम के अलौकिक श्रृंगार के बाद 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। निशान यात्रा में शिवचरण शर्मा, हैप्पी कुंछल, गौतम गर्ग, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.