सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव के अंतिम दिन रविवार को खेमका कॉलोनी स्थित श्रीश्याम मंदिर में सांवरिया संग महिला श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेल फाल्गुनोत्सव का भरपूर आनंद लिया। श्याम के भक्त भक्ति से सराबोर हो गए। भक्तों ने फूल, गुलाल, अबीर व इत्र से होली खेली। होली से पूर्व महिलाओं ने भजन कीर्तन से माहौल को श्याममय बना दिया। योगेश रिया झांकी ग्रुप द्वारा भजन गायिका रानी मंजीत कौर, प्रीतम चक्रधारी व पुनीत सोनी के भजनों पर श्याम मंदिर झूम उठा। भजन के बाद महिलाओं ने पहले गुलाब व गेंदा के पंखुड़ियों से सांवरे सरकार के संग फूलों की होली खेली। बाद में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। श्रीश्याम मित्र मंडल एवं राधा सखी मंडल के दर्जनों सदस्यों ने फाल्गुनोत्सव को सफल बनाने में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.