सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। कस्बे के बस स्टैंड के बगल स्थित मैदान में सोमवार की शाम पूर्व मंत्री डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में फाल्गुनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ विचार परिवार की ओर से आयोजित इस समारोह में होली के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरों खूब लहरियां फूटी। पूरा मैदान अबीर-गुलाल की खुशबू और फाल्गुनी गीतों की गूंज से सराबोर रहा। गोरक्ष प्रान्त के प्रांत प्रचारक रमेश ने होली को सामाजिक समरसता और भारतीय परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि फाल्गुन का यह पर्व आपसी वैमनस्य को मिटाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। इस दौरान लिटिल स्टार और भोजपुरी अभिनेता आर्यन बाबू की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। उनके फाल्गुनी गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। मंच के सामने युवा और बुज...