आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के कालीगंज स्थित पंचशील वाटिका में विचार परिवार के तत्वावधान में 28 फरवरी को सायं 5 बजे से फाल्गुनोत्सव एवं नव-संवत्सर स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक और अभिनेता आर्यन बाबू (लिटिल स्टार) अपनी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन करेंगे। रंग, संगीत और संस्कृति से सजे इस आयोजन में भारतीय नव-संवत्सर के स्वागत हेतु विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत प्रचारक रमेश गोरक्ष प्रांत उपस्थित रहेंगे। वे भारतीय संस्कृति और नव-वर्ष के महत्व पर अपने विचार रखते हुए जनसमूह का मार्ग दर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.