बागपत, जनवरी 25 -- पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को लेकर एएसपी ने मंदिर पहुँचकर निरीक्षण किया। मंदिर पर चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य करने वाले कंपनी को दक्षिणी द्वार को मेले के बाद तोड़ने के निर्देश दिए। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन होगा। जिसमें लाखो शिवभक्तों और कावड़ियों की भीड़ भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करने के लिये आएगी। इसी को लेकर रविवार को एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने मंदिर पहुँचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया, उन्होंने आने जाने वाले मार्ग, गर्भ गृह, पार्किंग आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एएसपी ने मंदिर पर कॉरिडोर निर्माण कर रही कंपनी को भी कहा कि दक्षिणी द्वार को मेले के बाद तोड़ा जाए। इस दौरान पंडित जयभगवान शर्मा, ...