प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा, संवाददाता। फाल्गुनी पूर्णिमा पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने को भक्तों की भीड़ घाटों पर जुटी। भोर से ही हर हर गंगे के जयकारे संग गंगा में डुबकी लगाने लगे। गंगा स्नान पूजन संग ब्राह्मणों को दान दणिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रहण का सूतक होने से मंदिरों के पट बंद होने से लोग बगैर दर्शन किए ही वापस हो गए। पूर्णिमा स्नान करने वाले गंगा भक्त मंगलवार आधी रात से ही घाटों पर पहुंचने लगे। पूर्णिमा मुहूर्त सोमवार की शाम से ही होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही हर हर गंगे के जयकारे संग गंगा की धारा में डुबकी लगाई। हवन पूजन के बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा, गरीबों, असहायों को अन्नदान, वस्त्रदान दिया। चन्द्र ग्रहण का सूतक काल मंगलवार सुबह 6:27 बजे से होने के कारण सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। इससे श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.