फाल्गुनी कुमार चौहान बनीं मिसेज यूएई इंटरनेशनल 2026
सहारनपुर, अगस्त 7 -- रालोद महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान की बहू और वर्तमान में अबू धाबी (यूएई) में रह रही फाल्गुनी कुमार चौहान ने मिसेज यूएई इंटरनेशनल 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर भारत और सहारनपुर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित जिले में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में फाल्गुनी ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्हें यूएई फ्लैग ऑनर से सम्मानित किया गया, जबकि सोशल मीडिया पर प्रभावशाली उपस्थिति के लिए मिसेज सोशल मीडिया क्वीन का सब-टाइटल भी मिला। फाइनल राउंड में उन्हें विजेता घोषित किया गया। दो छोटी बेटियों की मां फाल्गुनी की सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने डांस, स्टेज प्रेजेंस, ग्रूमिंग, फिटनेस, व्यक्तित्व विकास और प्रश्नोत्तर जैसे सभी चरणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.