बागपत, मार्च 25 -- बागपत। बागपत कोतवाली प्रभारी के आवास पर तैनात निजी फालोअर धर्मेंद्र कुमार के बेटे रवि का मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया। रवि ने बताया कि वह बिलाल मदरसे के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि बाइक सवार युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.