कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के तल्हुआपुर गांव में 19 जनवरी की रात में बाइक सवारों की फायरिंग में गोली लगने से तलुहापुर का एक युवक घायल हो गया था। मामले में दूसरे दिन तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। मामले में दो नामजद आरोपित अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सके। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाला तलुहापुर गांव निवासी राहुल तिवारी पिछले माह अपने गांव आया था। 19 जनवरी क शाम को वह अपने मित्रों के साथ पान मसाला लेने जा रहा था। रास्ते में दो बाइक से आए युवकों से हुए विवाद व फायरिंग में गोली लगने से राहुल घायल हो गया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बलियापुर मंगलपुर निवासी नीरज पुत्र साहब सिंह, गौरव यादव पुत्र विनोद सिंह व सत्यम यादव पुत्र सूरज यादव के अलावा तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.