आगरा, जनवरी 13 -- ढोलना थाना क्षेत्र के गांव में हुई किशोरी की हत्या उसके ही पिता ने अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। घर से भाग जाने के बाद परिवारीजनों ने बदनामी के डर से घटना को अंजाम दिया। यह जानकारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मृतका के पिता ने दी। पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में गत 11 जनवरी को एक किशोरी की परिजनों ने हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से मृतका के अवशेष कब्जे में लिए थे। पूरे प्रकरण की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतका के प्रेमी युवक की तहरीर पर नौ नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.