बुलंदशहर, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में एक दुकान से टॉफी का डिब्बा चोरी करने के आरोप में मासूम बेटी की डंडे से पिटाई कर हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस तलाश रही है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश डाल रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मृतका पूजा का अंतिम संस्कार नरौरा के गंगा तट स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मृतका को मुखाग्नि पिता के ताऊ के बेटे सुरेश उर्फ बिल्लू ने दी। विदित हो कि गुरुवार को रतनपुर गांव में 12 वर्षीय बेटी पूजा को उसके पिता पुष्पेंद्र ने डंडे से पीटकर मार डाला था। बेटी पर एक दुकानदार से दुकान से टॉफी का डिब्बा चुराने की शिकायत की थी। विरोध करने पर पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। मृतका की मां ने अपने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूजा कक्षा छह की छात्रा थी। तभी से आरोपी पति फरार चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.