बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- नगर स्याना जाने वाले मार्ग पर अस्पताल के पीछे स्थित ऐतिहासिक मठ पर विवाद के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। मठ के क्षतिग्रस्त भाग को ठीक करा कर सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है। बृहस्पतिवार को नाला सफाई के दौरान कस्बे के पूर्वी भाग स्थित माता मठ का चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया था। बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने चेयरमैन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। शुक्रवार देर शाम क्षतिग्रस्त हिस्से को नगर पंचायत द्वारा सही करा दिया गया। एसडीएम ने मामले के स्थाई समाधान के लिए जमीन की पैमाईश के आदेश दिए है।थानाअध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि एहतियातन पुलिस पिकेट लगाई गई है। शांति व्यवस्था के लिए मठ पर लाइ...