बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के राधा कृष्ण कुंज मोहल्ला निवासी बैंक प्रबंधक के घर हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा पुलिस एक माह में भी नही कर पाई। शुक्रवार को फिर से एक बार चोरों ने उसी अंदाज में दुकानदार के घर का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दे दिया।दिल्ली निवासी बैंक प्रबंधक सचिन कुमार नगर की राधा कृष्ण कुंज कॉलोनी में रहते हैं। गत 28 मार्च को वह अपने दिल्ली स्थित आवास के लिए गया था। चोरों ने घर के ताले तोड़ करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, जिसमें पांच तोले की सोने की चेन व एक तोले का मंगलसूत्र शामिल है, के अलावा अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, चोर गैस से भरा सिलेंडर भी अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार की रात मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी दुकानदार सुरेश के घर का चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी क...