फालोअप : फूड प्वॉइजनिंग: बिना बताए अस्पताल से गए तीन मरीज, 35 का उपचार जारी
बुलंदशहर, मई 14 -- जहांगीराबाद के गांव सलगवां में गोद भराई कार्यक्रम के दौरान दूषित भोजन खाने से बीमार हुए ग्रामीणों में से तीन मरीज गुरुवार को बिना बताए अस्पताल से चले गए। फिलहाल कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में 35 मरीजों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। मंगलवार रात सलगवां गांव में एक गोद भराई का कार्यक्रम था। इसमें शामिल हुए ग्रामीणों ने जब खाना खाया, तो कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जहांगीराबाद स्वास्थ्य केंद्र से 39 मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
चिकित्सकों की रिपोर्ट सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा के मुताबिक भर्ती किए गए 39 मरीजों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद को ही छु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.