फालोअप : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या में रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने के मामले में बीबीनगर पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीबीनगर थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि चितसोना अल्लीपुर निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन सपना की शादी दो मई 2022 को क्षेत्र के गांव डारोली निवासी गुड्डू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। तहरीर के अनुसार पति गुड्डू, सास समेत परिवार के अन्य लोगों द्वारा आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। आरोप है कि विवाहिता ने परिजनों को ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.