बुलंदशहर, मई 1 -- पुल के निकट गंगा में डूबे युवक का शव को एनडीआरएफ की टीम 12 घंटे बाद गंगा से निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम को भेजा। दीपदान से पूर्व गंगा स्नान करते समय राजेश गहरे जल में पहुंचकर डूबने लगा था। पिता को डूबता देख 30 वर्षीय अमर उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गया। डूबते पिता के पास पहुंचकर उसने पिता को धक्का मार कर गंगा के उथले जल में धकेल दिया था, जिससे उसकी जान बच गई। किंतु अमर गहरे जल में पहुंचकर डूब गया था। इसके बाद प्रशासन ने युवक की तलाश में गोताखोर लगाये। किंतु सांय अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया था। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू प्रारंभ किया। प्रातः घटना से कुछ दूरी पर अमर के शव को एनडीआरएफ की टीम ने गंगा से बाहर निकाला। शव को देख परिजनों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.