फालोअप : जीएसटी टीम को 38 लाख का बिना बिल मिला माल
बुलंदशहर, मार्च 11 -- नगर के मोहल्ला साठा स्थित एक बड़े हार्डवेयर और सेनेटरी प्रतिष्ठान पर जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर शुरू हुई यह जांच बुधवार तड़के तक करीब 14 घंटे तक चली। जांच के दौरान अधिकारियों को 38 लाख रुपये का ऐसा माल मिला, जिसका कोई बिल या रिकॉर्ड मौजूद नहीं था। वहीं, रिकॉर्ड के मिलान में करीब 29 लाख रुपये का माल स्टॉक से कम पाया गया। टीम ने खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। संयुक्त आयुक्त डॉ. शिव आसरे के निर्देशन में जीएसटी एसआईबी, सचल दल और सेक्टर की चार संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे इन टीमों ने साठा स्थित श्रीराम हार्डवेयर एंड सेनेटरी के प्रतिष्ठान और गोदाम पर एक साथ टीमें पहुंचीं। टीम के पहुंचते ही बाजार के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। जीएसटी एसआईबी उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.