फालोअप : गमगीन माहौल में किशोरी और युवक का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
बुलंदशहर, मई 30 -- क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी किशोरी और आरोपी युवक गगन का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर्णवास गंगा घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पूरे गांव में शोक छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बताया गया कि किशोरी और गगन 27 मई से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को दोनों के शव नरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना के निकट जंगल में एक पेड़ पर लटके हुए मिले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। किशोरी के भाई ने गगन के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था。 यह भी पढ़ें- फालोअप : गमगीन माहौल में किशोरी और युवक का अंतिम संस्कार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.