बुलंदशहर, मई 14 -- सरकारी यूरिया खाद के कालाबाजारी प्रकरण में पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पीसीएफ के गोदाम प्रभारी, अकाउंटेंट को पकड़ने के लिए पुलिस ने 5 टीम गठित की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान ने बताया कि 10 मई को बुलंदशहर स्थित पीसीएफ गोदाम से तीन ट्रकों में सरकारी इफको यूरिया खाद भरकर कालाबाजारी के लिए सम्भल जा रहा था। जिला कृषि अधिकारी आरके यादव ने मुखबिर की सूचना पर अनूपशहर गंगा पुल के निकट तीनों ट्रकों को पकड़ा था। जिला कृषि अधिकारी ने इस प्रकरण में मौके पर ही यूरिया माफिया हारून व तीन ट्रक चालक व पीसीएफ विभाग के चार अधिकारी, कर्मचारियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- फार्मर आईडी वालों को ही मिलेगी खाद पुलिस ने चार यूरिया माफिया व पीसीएफ के भंडार नायक रामेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भे...